- रंगोली से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है : विनय केसरी निदेशक शैलपुत्री फाउंडेशन
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- भरनो शैलपुत्री फाउंडेशन स्कूल भरना में दीपावली महोत्सव को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्राओं ने भाग लिया सभी कक्षाओं के छात्र छात्राओ ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाया. कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल के शिक्षिका ने किया. रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में भाग ले रही शिक्षिका दीपशिखा गुप्ता और श्रुति केसरी ने छात्राओं को रंगोली बनाने का कला भी सिखाया. मौक़े पर स्कूल के निदेशक विनय केशरी ने कहा की रंगोली , यानी विभिन्न रंगों के संयोजन से बनाई गई सुंदर कलाकारी.. जो की घर प्रवेश द्वार पर या मंदिर में भी बनाई जाती है। कहते हैं जिस घर की रंगोली सुंदर होती है , वहां माता लक्ष्मी जी प्रवेश करती है , घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
जिसका अर्थ है लीपना या लेपन करना। कहा जाता है कि रंगोली बनाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। देवी-देवताओं के स्वागत के लिए खासकर मां लक्ष्मी को घर में आगमन के लिए रंगोली मुख्य द्वार में बनाना शुभ माना जाता है.
मौक़े पर स्कूल के सभी टीचर मौजूद थे.