Views: 198
0 0
चाईबासा :नशाखोरी पर ग्रामसभा ने लगाया प्रतिबंध: कहा पकड़े जाने पर होगी करवाई।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

चाईबासा :नशाखोरी पर ग्रामसभा ने लगाया प्रतिबंध: कहा पकड़े जाने पर होगी करवाई।

चाईबासा:- झारखंड के चाईबासा से एक खबर आ रहीं हैं जहा जुवारी और शराबी पर अब ग्राम प्रधान कानूनन सजा देगी।जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूरित बहुल गांव करलाजुड़ी के सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी पर अब ग्रामसभा ने प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस प्रतिबंध का उल्लंघन…

चाईबासा :नशाखोरी पर ग्रामसभा ने लगाया प्रतिबंध: कहा पकड़े जाने पर होगी करवाई।
Read Time:1 Minute, 54 Second
चाईबासा :नशाखोरी पर ग्रामसभा ने लगाया प्रतिबंध: कहा पकड़े जाने पर होगी करवाई।

चाईबासा:- झारखंड के चाईबासा से एक खबर आ रहीं हैं जहा जुवारी और शराबी पर अब ग्राम प्रधान कानूनन सजा देगी।जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पूरित बहुल गांव करलाजुड़ी के सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी पर अब ग्रामसभा ने प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही चेतावनी भी दी है कि इस प्रतिबंध का उल्लंघन होने पर दोषी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जायेगा.साथ ही ग्रामसभा भी सख्त कार्रवाई करेगी. करलाजुड़ी के ग्राम मुंडा गोविंद पूर्ति ने बताया कि यह प्रतिबंध सार्वजनिक जगहों पर लागू रहेगा. गांव के आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, स्कूल प्रांगण, सामुदायिक भवन, पुल-पुलिया आदि जगहों पर गांजे की नशाखोरी, जुआ, ताश-पत्ती, अड्डेबाजी समेत अन्य प्रकार की नशाखोरी पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा.यह कदम गांव तथा इसके आसपास शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये उठाया गया है. मालूम हो कि इसके अलावा शहर से सटे गांव मतकमहातु, गुटूसाई, कमरहातु, बरकुंडिया, तांबो, लुपुंगुटू, सालीहातु (एयरपोर्ट) आदि जगहों पर भी वहां की ग्रामसभा ने नशाखोरी पर प्रतिबंध लगा रखा है. हालांकि इसके बावजूद नशाखोरी की खबरें सामने आ ही रही हैं. एक जगह प्रतिबंध लगता है तो वे दूसरी जगह अड्डा बना लेते हैं, लेकिन उनकी कारस्तानी रुकती नहीं है.

Loading

चाईबासा :नशाखोरी पर ग्रामसभा ने लगाया प्रतिबंध: कहा पकड़े जाने पर होगी करवाई।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports