Views: 210
0 0
पत्रकारों पर कारवाई विधि सम्मत ना होने के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

पत्रकारों पर कारवाई विधि सम्मत ना होने के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन।

संवाददाता (रांची) रांची मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (ट्रेड यूनियन)की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने दिल्ली के पत्रकारों के आवास पर अपराधियों की भांति रेड…

पत्रकारों पर कारवाई विधि सम्मत ना होने के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन।
Read Time:4 Minute, 14 Second
पत्रकारों पर कारवाई विधि सम्मत ना होने के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन।

संवाददाता (रांची) रांची मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष, भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (ट्रेड यूनियन)की झारखंड राज्य इकाई झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के तरीके को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने दिल्ली के पत्रकारों के आवास पर अपराधियों की भांति रेड किए जाने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। बड़ी संख्या में रांची में जुटे पत्रकारों ने पत्रकारों के विरुद्ध दमनकारी नीति का विरोध किया। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पत्रकारों के घर पर अपराधियों की भांति छापेमारी किए जाने का हम इसका कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वो पत्रकार हैं, उग्रवादी या आतंकवादी नहीं। यदि उनसे कोई गलती हुई हो तो कानून सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकार स्वामी दिव्य ज्ञान ने अपने संबोधन में कहा कि हम दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी के साथ-साथ 15 पत्रकारों को बहिष्कृत करने के निर्णय का भी विरोध करते हैं। एवं इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

पत्रकारों पर कारवाई विधि सम्मत ना होने के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन।

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक सह भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव शहनवाज हसन ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश के आलोक में पत्रकारों के साथ अपराधियों की भांति व्यवहार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शहनवाज हसन ने कहा कि पिछले एक दशक से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग लगातार संगठन द्वारा की जा रही है। शहनवाज हसन ने यह भी कहा कि आज हमें पत्रकार और पक्षकार के बीच एक लकीर खींचने की आवश्यकता है। शहनवाज हसन ने दिल्ली के पन्द्रह पत्रकारों को बहिष्कृत करने को भी दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए का कि यह पत्रकारों को बांटने का प्रयास है। जिसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार संगठित होकर ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं। न्यूज़ अप्रेजल के क्षेत्रीय संपादक प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों के विरुद्ध दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को विधि सम्मत ना बताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण कहा। प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की।
इस धरना प्रदर्शन में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्वामी दिव्यज्ञान, प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत कुमार, मोहम्मद अहसान, गुलाम शाहिद, आशीष पांडे, रंगनाथ मिश्र, गुलाम शहीद, सईद रमीज, अजय पांडे, असफर नवाज, मोहम्मद आमिर, रुचि शर्मा, अदिति सिंह, कीर्ति सिंह, आसिफ नईम, संजय राय, रेहान, धीरज सिंह, कृष्ण मोहन, आदिल हसन,अजय त्रिपाठी, मोहम्मद शम्स सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हुए।

Loading

पत्रकारों पर कारवाई विधि सम्मत ना होने के विरोध में पत्रकारों का धरना प्रदर्शन।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports