लातेहार :- शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं के मालिकों पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दें कि जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में लावारिस पशुओं का जमावड़ा रहता है। जिससे अक्सर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार को दी। सूचना के बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने सबसे पहले माइकिंग के माध्यम से सभी को सूचित किया कि जिनके जानवर लावारिस हालत में सड़क पर घूमते मिलेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी।लगातार तीन बार लोगों को सूचना देने के बाद गुरुवार से लावारिस पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। इसके तहत कांजी हाउस के ठेकेदार अयोध्या प्रसाद (करकट, लातेहार) ने नगर पंचायत कर्मियों की मदद से सड़क पर जमे कई लावारिश पशुओं को पकड़ा। लावारिस पशुओं को कांजी हाउस में रखा जा रहा है। इसके बाद पशु मालिकों पर जुर्माना लगाया जायेगा।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,