Views: 247
0 0
डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.

प्रेम कुमार साहू घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली गांव में लगभग डेढ़ दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार हो गए हैं। कई लोगों की तो हालत इतनी खराब हो गई है कि गत रात्रि आनन-फानन में लोहरदगा, गुमला यहां तक की रांची के निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीजों का इलाज…

डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.
Read Time:4 Minute, 30 Second
डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.
  • 110 परिवार लगभग 500 की आबादी में सिर्फ एक चापाकल एवं गांव के कुछ दूर में एक दाढ़ी का दूषित पानी को पीने के लिए मजबूर है गांव के ग्रामीण
  • आसमानी बारिश होने पर खेत के पानी दाढ़ी में जाकर जमा हो जाते हैं जिससे दाढ़ी का पानी दूषित हो जाता है

प्रेम कुमार साहू घाघरा.

घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी कुसुमटोली गांव में लगभग डेढ़ दर्जन लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार हो गए हैं। कई लोगों की तो हालत इतनी खराब हो गई है कि गत रात्रि आनन-फानन में लोहरदगा, गुमला यहां तक की रांची के निजी अस्पतालों में पीड़ित मरीजों का इलाज उनके परिजन करा रहें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व एक महिला में हैजा के लक्षण मिले और इसके बाद फिर तेजी से गांव में यह बीमारी फैलता जा रहा है। अभी तो आलम यह है कि डेढ़ वर्ष की बच्ची समेत करीब 16 लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। जिसमें कुछ लोग अस्पतालों में इलाज कर रहे हैं, और कुछ तो आर्थिक तंगी के कारण घर पर ही झोलाछाप डॉक्टरों के सहारे इलाज कराने को मजबूर हैं। बताते चलें कि इतनी तेजी से कुसुमटोली गांव में फैल रही हैजा बीमारी के मरीज का हाल जानना भी घाघरा स्वास्थ कर्मी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। उनकी सूद लेने वाला कोई भी नहीं है। ज्यादातर मरीज भगवान भरोसे ही लोकल दवा लेकर स्वस्थ होने की आस में पड़े हुए हैं।

डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.

ये हैं डायरिया से पीड़ित


कुसुमटोली गांव निवासी 65 वर्षीय बुधवा उरांव व उनकी पत्नी 60 वर्षीय बुधनी उरांव, मंगरु उरांव (50), अंजलि उरांव (25), सोनामी उरांव (55), मंगरो उरांव (60), प्रतिमा उरांव (35), रामा उरांव (70) व उनकी पत्नी सुखमनिया उरांव (63), एतामुनी देवी (43), पुष्पा उरांव (40), प्रतिमा लोहार (20), दुर्गी लोहार (18) समेत 5 वर्षीय सूर्यांश उरांव व डेढ़ वर्ष का बच्चा सुशांत उरांव उक्त बीमारी से ग्रसित हैं। जिसमें कुछ लोगों का हालत गम्भीर बनता जा रहा है।

दाड़ी के दूषित पानी को पीने को मजबूर है ग्रामीण

डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.


कुसुमटोली गांव में पेयजल की घोर समस्या है। पीने के पानी के लिए महिलाएं खेत के बीचो-बीच मौजूद एक दाड़ी का पानी को उपयोग में लाते हैं। बताते चलें कि बरसात के दिनों में खेत का दूषित पानी इस दाड़ी में प्रवेश कर जाता है और इस पानी को पीने के लिए कुसुमटोली गांव के ग्रामीण उपयोग में लाते हैं। ग्रामीणों का मानना है कि पीने के लिए स्वच्छ पानी का अभाव भी डायरिया बीमारी को फैला रहा हैं

वहीं दूरभाष से संपर्क करने पर बीडीओ ने कहा


इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सेhv पूछने पर उन्होंने कहा पत्रकारों के द्वारा ही कुसुमटोली गांव के हालात की जानकारी मिली है। जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग के टीम को गांव में कैंप करने का निर्देश दिया जायेगा। जब तक गांव की स्थिति सामान्य ना हो जाए, तब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पर कैंप करेगी। वहीं डायरिया फैलने के कारणों को गांव में जाकर पता किया जायेगा और स्वच्छ पानी, साफ सफाई सहित मूलभूत सुविधा मुहैया करायी जायेगी।

Loading

डारिया की चपेट में आने से देवाकी कुसुमटोली गांव के 16 लोग हुए बीमार.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports