Views: 302
0 0
बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका.

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका.

दरभंगा (Rns): बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बंद घर से करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि…

बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका.
Read Time:2 Minute, 15 Second
बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका.

दरभंगा (Rns): बिहार के दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक बंद घर से करीब 16 साल की एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। लड़की की हत्या गला रेतकर की गई है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला आजमनगर स्थित लुच्चीबाड़ा मुहल्ले की है जहां आरोप है कि घर वालों ने सोमवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी और अंधेरा होने के बाद घर के सभी लोग फरार हो गए। मोहल्लेवासियों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सोमवार की रात आकर दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। बताया जाता है कि रात जब सूरज महतो के घर के सदस्य अचानक कहीं जाने लगे तब मोहल्ले वालों को शक हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो सूरज महतो की 16 वर्षीय पुत्री का शव दिखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतका का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिससे परिवार के लोग नाराज थे। जानकारी के मुताबिक, सूरज अपने एक बेटे के साथ शहर से बाहर रहकर काम करता है। घर में उनकी पत्नी, उनके अन्य दो बेटे और दो बेटियां रहती थी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उसका कहना है कि स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद प्रथम दृष्ट्या मामला ऑनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है।

Loading

बिहार में बंद घर से नाबालिग लड़की का शव बरामद, ऑनर किलिंग की आशंका.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports