Palamu:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने हेतु अनुरोध किया। जनता दरबार में आये समस्याओं का अवलोकन करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में रामगढ़ प्रखंड से आये छात्राओं ने आंगनबाड़ी सेविका के विरुद्ध सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिलाने के एवज में रिश्वत लेने की शिकायत उपायुक्त से की। पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुडी के ग्रामीणों ने उपायुक्त से अपने क्षेत्र के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिल कुमार यादव की शिकायत किया कि इनके द्वारा एक ही व्यक्ति का दो-दो राशन कार्ड बनाकर एवं मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन गबन किये जाने की शिकायत की। इसी तरह चैनपुर थाना क्षेत्र के मुख्तार हुसैन ने उपायुक्त से वृद्धा पेंशन देने की गुहार लगाया। इसी तरह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र की बेबी कुमारी ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री आवास देने की गुहार लगाई। इसी तरह मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के मुनारिक राम ने उपायुक्त से अपने जमीन का सीमांकन कराने का अनुरोध किया।
आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज, जमीन हड़पने,राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन आदि से सबंधित कई आवेदन आये जिसे उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करने का निर्देश दिया।