संवाददाता,लातेहार:- उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा।जिसे उपायुक्त ने क्रम वार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनी एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द…
दिनेश यादव की रिपोर्ट, सतबरवा:- (पलामू) प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पर्यटक क्षेत्र मलय डैम मुरमा में बहुत दूरी से लोग यहां का सुंदरता एवं मनोरम दृश्य को देखने के लिए बड़े ही उत्साह से आते हैं।लेकिन पर्यटक विभाग की विधि व्यवस्था को फेल करने में चोरों ने ठान लिया है। इस बात को कहने का आशय…
गुमला/घाघरा:- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में मिर्गी रोगियों का इलाज एम्स दिल्ली के प्रोफेसर डॉ ममता भूषण सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर 272 मिर्गी से पीड़ित महिला, पुरुष एवं बच्चे रोगियों का इलाज एवं मुफ्त दवा का वितरण किया गया। मिर्गी से संबंधित 16 प्रकार के दवाओं की मुक्कमल ब्यवस्था की गई…
भरत शर्मा की रिपोर्ट, Palamu/पंडवा:-पंडवा प्रखंड अंतर्गत कजरी से सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सिंह ने मनोभाव को व्यक्त करते हुए कहा की प्रकृति के पास वो सबकुछ है जिससे हमारी बुनियादी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें। मगर हमारी असीमित लोभ-लिप्सा को संतृप्त करने की क्षमता प्रकृति को भी नहीं है। प्रकृति प्रेम के बिना उसके…
मैकलुस्कीगंज:- करमकोच्चा तिलैया टांड दुल्ली के निकट बीएसएनएल के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछा रहे सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर को चार हथियार बंद उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। लगभग 11 बजे की बतायी जाती है।8 कर्मचारी सोने की तैयारी में थे।एक कर्मचारी कंटेनर के अंदर सोया हुआ था बाकी लोग कंटेनर के…
रांची। झारखंड में बढ़ती गर्मी और लू के बीच अलग-अलग जिलों में सैंकड़ों चमगादड़ झुलसकर मर गए हैं। चमगादड़ मरने की ज्यादा घटनाएं हजारीबाग, रांची और गढ़वा में हुई हैं, जहां तापमान 45 डिग्री के पार है। गढ़वा में तो तापमान 48 डिग्री तक पहुंच चुका है।गढ़वा के सुंडीपुर गांव में मरे हुए चमगादड़ खा…
संवाददाता, लातेहार:- सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिला परिवहन कार्यालय में जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा प्रेसवार्ता कर पत्रकारों के बीच हेलमेट का वितरण कर जागरूक किया गया।इस अवसर पर श्री कुमार ने कहा कि लातेहार जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि देखने को मिल रही है। कहा कि अब जिले में एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए कठोर कार्रवाई की जायेगी। कहा कि जिले में एक बार फिर सघन अभियान चलाया जाएगा और यदि कोई बाइक चालक बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न तरह के उपाए किए जा रहे है। इसके तहत दुर्घटना संभावित स्थानों पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए उपाए किए जा रहे है। सड़क नियमों के पालन करने के प्रति जिलेवासियों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नाबालिगों को बाइक देने पर अभिभावकों पर भी होगी कार्रवाई इस दौरान सुरेंद्र कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमें लगातार सूचना मिल रही है कि कुछ अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को स्कूल, कॉलेज या अन्य कार्यो के लिए अपना बाईक दे देते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। पिछले दिनों हमारे विभाग के द्वारा इसे लेकर स्कूलों और कॉलेजों में एक जागरूकता अभियान चला कर स्कूल प्रबंधकों और कॉलेज प्रबंधकों से आग्रह किया गया था कि उनके यहां के बच्चे स्कूल में बाइक लेकर ना आए पर कुछ स्थानों पर तो इसका साकारात्मक परिणाम देखेने को मिल रहा जहां पर प्रबंधक के द्वारा इसे कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है पर कुछ संस्थानों के द्वारा अभी भी इस पर विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही कुछ अभिभावक दुलार में अपने बच्चों को बाईक दे दे रहे है। पर अब ऐसा नहीं होगा। बहुत जल्द जिले में सघन अभियान चलाकर नाबालिगों और उनके अभिभावकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन पर जुर्माना ठोका जाएगा। साथ ही उन्होंने तेज वाहन चलाने वाले बाइक चालकों को भी चैतावनी दी है कि यदि बाइक निर्धारित मापदंड से ज्यादा स्पीट में चलाते हुए पकड़े गए तो उनपर भी नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।मौके पर सड़क सुरक्षा के तनवीर,ऋषिराज,राजेश समेत अन्य मौजूद रहे।
संवाददाता,बालूमाथ/लातेहार :- बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत मरंगलोइया पंचायत के बरवाटोली पन्दनदीपना में बीती रात 2 हाथियों के झुंड ने 2 घरों को धवस्थ कर दिया।इससे पीड़ित सुरेंद्र उरांव पिता बिफा उरांव और बुधनी देवी को लाखो रुपए का नुकसान हो गया।इस दौरान हाथियों ने घर में रखे सभी खाद्य पदार्थ सहित कमरे में रखे सभी सामानों…
संवाददाता,लातेहार:- लातेहार जिले में पड़ रहे भीषण गर्मी और चल रही लू से जहां लोग परेशान हलकान हैं वहीं दूसरी ओर घर विहीन लोगों को बचाने की मुहिम में लातेहार नगर पंचायत जुट गई है। इसे लेकर एक अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके तहत शहरी क्षेत्र के वैसे लोग जो सड़क पर रहने…
संवाददाता,लातेहार:- अंशी अगेरिया की मौत कर्नाटक राज्य के मंगलूरु जिले के बेलटंगडी थाना क्षेत्र में होने की सूचना मिलते ही राज्य व जिला प्रशासन के प्रयास से आज शव को वापस लाया गया है।राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने परिवार एवं मैंगलोर पुलीस से बात कर मामले का सत्यापन किया। पुलीस ने आत्महत्या का मामला बताया…