बरहरवा। पवित्र सावन माह के दूसरे सोमवार को लेकर राजमहल स्थित सूर्य देव घाट (उत्तर वाहिनी गंगा) से शिव गांधीधाम, मोती झरना, मुरली सहित विभिन्न शिवालयों की ओर जाने वाले कांवरियों के बीच विद्यार्थी परिषद ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत निशुल्क शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व आदित्य दत्ता ने किया। उन्होंने बताया कि सावन के चारों सोमवार को ध्यान में रखते हुए शनिवार और रविवार को कांवरियों के बीच नियमित रूप से शीतल पेय, शरबत, जल आदि वितरित किया जा रहा है। इसके…