बेरमो: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल के कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक ने स्वांग कॉलोनी में अवैध कब्जे को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। जीएम ने गोविंदपुर फेज-II के प्रोजेक्ट ऑफिसर को पत्र लिखकर अवैध कब्जे वाले क्वार्टर की बिजली-पानी काटने और एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
सीसीएल कथारा कार्यालय से जारी पत्रांक जीएम (केटीए)/पी एस/2026-27/116 दिनांक 30/07/2026 के अनुसार धनंजय कुमार सिंह, पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद स्वांग की B/No-3 कॉलोनी के क्वार्टर पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए हैं। यह मामला धनबाद निवासी बिरेंद्र कुमार सिंह की शिकायत के बाद संज्ञान में आया था।
जीएम ने प्रोजेक्ट ऑफिसर को निर्देश दिया है कि अविलंब उक्त क्वार्टर की बिजली और पानी की आपूर्ति काटी जाए तथा आवश्यक FIR दर्ज की जाए। साथ ही कंपनी नियमों के अनुसार किराया और बिजली का बकाया संबंधित के बिल से काटा जाए। पत्र में इसे अति आवश्यक बताया गया है।
इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।