रिपोर्ट: नुरुल अंसारी, पाकुड़
पाकुड़:
पाकुड़ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 28 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। इस कार्रवाई से लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।
पुलिस के अनुसार यह सफलता भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से मिली। इस पोर्टल के जरिए गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक, ट्रैक और बरामद करना संभव हो पाता है।
बरामद मोबाइल नगर थाना, महेशपुर, पाकुड़िया, मुफ्फसिल, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा, रद्दीपुर और मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र से प्राप्त किए गए हैं।
अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पाकुड़ पुलिस के प्रति आभार जताते हुए खुशी व्यक्त की।
पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम एवं चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनका मोबाइल वापस मिल सके।