Views: 416
0 0
सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से रियाज अली अपने मानसिक रूप से बीमार पुत्र इमरान का करवा सकेंगे बेहतर इलाज।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से रियाज अली अपने मानसिक रूप से बीमार पुत्र इमरान का करवा सकेंगे बेहतर इलाज।

पाटन:- प्रखंड क्षेत्र के सधपुर गांव निवासी रियाज अली के बेटे इमरान अली की उम्र 14 से ऊपर है। इमरान अली मानसिक रूप से बीमार रहता है। वह मानसिक रूप से इतना कमजोर है की कुछ काम भी नहीं कर पाता। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पिता रियाज अली काफी परेशान रहते हैं। सर्वजन…

सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से रियाज अली अपने मानसिक रूप से बीमार पुत्र इमरान का करवा सकेंगे बेहतर इलाज।
Read Time:2 Minute, 51 Second
सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से रियाज अली अपने मानसिक रूप से बीमार पुत्र इमरान का करवा सकेंगे बेहतर इलाज।

पाटन:- प्रखंड क्षेत्र के सधपुर गांव निवासी रियाज अली के बेटे इमरान अली की उम्र 14 से ऊपर है। इमरान अली मानसिक रूप से बीमार रहता है। वह मानसिक रूप से इतना कमजोर है की कुछ काम भी नहीं कर पाता। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए पिता रियाज अली काफी परेशान रहते हैं। सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत दिव्यांग पेंशन को लेकर कई बार उन्होंने प्रयास किया परंतु असफल रहे। थक-हारकर वह चुप बैठ जाते थे, लेकिन “आपकी योजना -आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम से उनके पुत्र इमरान अली के लिए दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ मिल गया। इससे वह काफी खुश नजर आए। पाटन प्रखंड के नौडीहा पंचायत भवन में 6 दिसम्बर 2023 को आयोजित शिविर के दौरान उन्हें यह लाभ मिला है। दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति पत्र भी उन्हें प्राप्त हो गई। इससे रियाज अली काफी खुश थे। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लाख-लाख दुआएं दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन के इस प्रयास को काफी सराहा। उन्होंने अपने स्थानीय मुखिया के प्रति भी कृतज्ञता जताई। रियाज अली ने बताया कि आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगने वाली शिविर के संबंध में प्रचार- प्रसार के माध्यम से उन्हें शिविर के संबंध में जानकारी मिली थी। गांव में माइक से प्रचार हो रहा था एवं आसपास के लोगों ने भी शिविर के संबंध में बताया, तो वह बेटे को एवं उसके सभी संबंधित आवश्यक कागजात को लेकर शिविर में पहुंचे, जहां उसके बेटे को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार के प्रयास से उनके पुत्र के लिए नि:शुल्क दवाईयां भी उपलब्ध हो जाती है। आवागमन के लिए पैसे की जरूरत होती है। पैसे की कमी होने पर दवाई लेने जाने के लिए दूसरे व्यक्तियों के पास हाथ फैलाना पड़ता है। पेंशन मिलने से आर्थिक मदद मिलेगी और बेटे के इलाज एवं परवरिश करने में सहुलियत होगी।

Loading

सर्वजन पेंशन योजना के लाभ से रियाज अली अपने मानसिक रूप से बीमार पुत्र इमरान का करवा सकेंगे बेहतर इलाज।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports