बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो चीफ,
गुमला:- अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ गुमला के द्वारा आज प्रधान डाकघर गुमला में अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई। डाकसेवक अपने मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक परेशान है और आने वाले समय को लेकर चिंतित हैं। संघ के नेता प्रभु साहू ने हड़ताल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा ।उन्होंने वेतन भत्ता में वृद्धि और पेंशन भुगतान के लिए सरकार को तत्काल पहल करने की मांग की है। मौके पर संघ के सचिव प्रेम एकका ने कहा है कि 8 घंटे काम और पेंशन सहित अन्य लाभ प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सरकार से अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक के द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा रहा है इसके बावजूद सरकार के द्वारा कोई भी पहल नहीं किया जा रहा है ।ऐसे में संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई है और यह हड़ताल मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रेमचंद उरांव यदुनंदन प्रसाद अनिल सिंह गायत्री पाठक पतित पावन प्रमोद प्रसाद सुबोध प्रसाद गुंजन कुमार संगीता कुमारी विनोद उरांव संत उरांव,मुस्तफा, समीम , ललित लकड़ा, संतोष पंडा, रोहिणी देवी आदि उपस्थित थे।