नगर थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जांच जारी
पाकुड़, 1 जुलाई
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने हाल ही में घटना का विरोध किया, जिसके बाद उसे घर से बाहर निकालने का आरोप है। बाद में उसने स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और इसकी सूचना प्रशासन को दी।
मामले की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कानून के तहत पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।