Views: 39
0 0
हवाई अड्डा स्वांग दक्षिणी को संवारने में जुटे युवा, समाजसेवियों ने उठाया बीड़ा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

हवाई अड्डा स्वांग दक्षिणी को संवारने में जुटे युवा, समाजसेवियों ने उठाया बीड़ा

गोमिया। स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित हवाई अड्डा को संरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए समाजसेवी मंटू यादव और पूर्व मुखिया चन्द्रदीप पासवान की अगुवाई में युवाओं का एक जत्था निस्वार्थ सेवा में दिन-रात जुटा है। मंटू यादव ने बताया कि हवाई अड्डा क्षेत्र का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां सुबह लोग स्वास्थ्य लाभ लेते हैं।…

हवाई अड्डा स्वांग दक्षिणी को संवारने में जुटे युवा, समाजसेवियों ने उठाया बीड़ा
Read Time:1 Minute, 43 Second
हवाई अड्डा स्वांग दक्षिणी को संवारने में जुटे युवा, समाजसेवियों ने उठाया बीड़ा

गोमिया। स्वांग दक्षिणी पंचायत स्थित हवाई अड्डा को संरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए समाजसेवी मंटू यादव और पूर्व मुखिया चन्द्रदीप पासवान की अगुवाई में युवाओं का एक जत्था निस्वार्थ सेवा में दिन-रात जुटा है।

मंटू यादव ने बताया कि हवाई अड्डा क्षेत्र का एकमात्र ऐसा स्थान है जहां सुबह लोग स्वास्थ्य लाभ लेते हैं। डिफेंस की तैयारी करने वाले युवा यहां दौड़ और व्यायाम कर नौकरी हासिल करते हैं। यहां चल रही क्रिकेट एकेडमी के बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।

पूर्व मुखिया चन्द्रदीप पासवान ने कहा, “हवाई अड्डा हमारे क्षेत्र की धरोहर है, इसे संरक्षित करना हमारा कर्तव्य है।” उन्होंने हवाई अड्डा परिसर में किसी भी आपत्तिजनक कार्य का पुरजोर विरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि हवाई अड्डा में नशा और शराब पीने वाले लोग सतर्क हो जाएं, पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।

इस अभियान में वरुण प्रजापति, मन्नू यादव, लखन यादव, राहुल यादव, लोहा सिंह समेत कई युवा सक्रिय रूप से श्रमदान कर पूरे हवाई अड्डा परिसर को साफ-सुथरा रखने में लगे हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports