Views: 60
0 0
लातेहार में बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची अद्यतन व मैपिंग कार्य पर जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

लातेहार में बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची अद्यतन व मैपिंग कार्य पर जोर

लातेहार संवाददाता:लातेहार प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण मेरी मड़की (उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार) द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान नोशनल हाउस नंबर, ASDD तथा मैपिंग कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ को बताया गया कि किस…

लातेहार में बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची अद्यतन व मैपिंग कार्य पर जोर
Read Time:1 Minute, 47 Second
लातेहार में बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण, मतदाता सूची अद्यतन व मैपिंग कार्य पर जोर

लातेहार संवाददाता:
लातेहार प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण मेरी मड़की (उप निर्वाचन पदाधिकारी, लातेहार) द्वारा दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान नोशनल हाउस नंबर, ASDD तथा मैपिंग कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बीएलओ को बताया गया कि किस प्रकार मकानों को नोशनल हाउस नंबर आवंटित करना है तथा किन मकानों को यह नंबर नहीं देना है। साथ ही प्रतिभागियों की समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम में मतदाता सूची को अद्यतन करने पर विशेष जोर दिया गया। बीएलओ को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मैपिंग कार्य के दौरान मतदाताओं की जांच की प्रक्रिया भी विस्तार से समझाई गई।

मौके पर मनोज कुमार तिवारी (सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, लातेहार) सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी और प्रखंड के सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed