Views: 119
1 0
बेंगलुरु में पलामू के मजदूर की निर्मम हत्या, कॉन्ट्रैक्टर...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

बेंगलुरु में पलामू के मजदूर की निर्मम हत्या, कॉन्ट्रैक्टर पर साजिश का आरोप

संवाददाता: अनुज तिवारी, पलामू। पलामू जिले के पोलपोल निवासी 28 वर्षीय युवक संदीप सिंह की बेंगलुरु में निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। कर्नाटक के कोलार क्षेत्र में 25 दिसंबर को संदीप का गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।…

बेंगलुरु में पलामू के मजदूर की निर्मम हत्या, कॉन्ट्रैक्टर पर साजिश का आरोप
Read Time:2 Minute, 8 Second
बेंगलुरु में पलामू के मजदूर की निर्मम हत्या, कॉन्ट्रैक्टर पर साजिश का आरोप

संवाददाता: अनुज तिवारी,

पलामू। पलामू जिले के पोलपोल निवासी 28 वर्षीय युवक संदीप सिंह की बेंगलुरु में निर्मम हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। कर्नाटक के कोलार क्षेत्र में 25 दिसंबर को संदीप का गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पोस्टमार्टम के बाद संदीप का शव बेंगलुरु से रांची होते हुए पलामू लाया गया। जैसे ही शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

संदीप सिंह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और घर में मातम पसरा हुआ है।

मृतक के परिजनों ने कंपनी के कॉन्ट्रैक्टर नूर सईद पाशा पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतक के भाई ने बताया कि पैसे के लेन-देन को लेकर संदीप और कॉन्ट्रैक्टर के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते संदीप की हत्या की गई।

परिवार ने स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ कर्नाटक सरकार, झारखंड सरकार और केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports