बरहड़वा। नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार के मार्गदर्शन में बरहरवा नगर पंचायत के नपं कर्मी बीते एक सप्ताह से नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डोर-टू-डोर भ्रमण कर दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस का निरीक्षण कर रहे हैं। टैक्स दरोगा अमर कुशवाहा ने बताया कि अब तक वार्ड संख्या 2, 3 एवं 12 में लगभग 70 दुकानदारों के ट्रेड लाइसेंस की जांच की जा चुकी है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं पाया गया, उनका तत्काल लाइसेंस बनाया जा रहा है। वहीं जिन दुकानदारों का लाइसेंस नवीकरण (रिन्यूअल) नहीं हुआ था, उनका भी नवीकरण कराया जा रहा है। जिनका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था, उन्हें भी नए सिरे से लाइसेंस निर्गत किया जा रहा है।
साथ ही जिन दुकानदारों के पास ट्रेड लाइसेंस नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस बनवाने की सलाह दी जा रही है। निर्धारित समयसीमा के भीतर लाइसेंस नहीं बनवाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निरीक्षण अभियान के दौरान रेवेन्यू इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सुमन, टैक्स कलेक्टर हीरा शेख, एसपीएस टीम लीडर ज्वाला सिंह, एसपीएस टैक्स कलेक्टर अंकित कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।