घाघरा (गुमला), 3 अक्टूबर।
शारदीय नवरात्र के समापन के साथ घाघरा चांदनी चौक दुर्गा पूजा समिति ने नम आंखों से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। शुक्रवार को शोभायात्रा निकालते हुए भक्तगण नाचते-गाते ब्लॉक चौक स्थित तालाब पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया।
इस दौरान भक्तों ने अगले वर्ष मां दुर्गा के पुनः आगमन की कामना की। मूर्ति विसर्जन के मौके पर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार नाग सहित मुरली मनोहर सिंह, राजेश कुमार, अरुण पांडेय, बिपीन सिंह, अशोक उरांव, परमेश्वर साय, प्रेम साहू, हेमंत झा, संजय कुमार सिन्हा, नीरज जयसवाल, रूपेश साहू, पंकज कुमार, पिंटू गुप्ता, आशीष गुप्ता, नीरज सिंह, राजकुमार साहू, अमित सिंह, शशि भूषण साहू, प्रवीण साहू, संजय शर्मा, पवन जयसवाल, गोलू सिंह, राकेश चौरसिया, ऋषि महापात्र, बीरू, लव, बिनोद महतो, कुश समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विसर्जन के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।