Views: 217
0 0
रेवारातु:जल,जंगल-जमीन,प्राकृतिक को बचाना हमारा कर्तव्य है: ग्रामीण

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

रेवारातु:जल,जंगल-जमीन,प्राकृतिक को बचाना हमारा कर्तव्य है: ग्रामीण

सतबरवा संवाददाता रेवारातु(सतबरवा)/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवारातु में ग्रामीणों ने पत्थर माइंस को फर्जी बताया।ग्रामीणों ने माइंस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और मजबूत एकजुटता दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वे अपनी जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन अपनी प्राकृतिक संपदा—जल, जंगल और जमीन…

रेवारातु:जल,जंगल-जमीन,प्राकृतिक को बचाना हमारा कर्तव्य है: ग्रामीण
Read Time:2 Minute, 41 Second
रेवारातु:जल,जंगल-जमीन,प्राकृतिक को बचाना हमारा कर्तव्य है: ग्रामीण

सतबरवा संवाददाता

रेवारातु(सतबरवा)/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवारातु में ग्रामीणों ने पत्थर माइंस को फर्जी बताया।ग्रामीणों ने माइंस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और मजबूत एकजुटता दिखाई है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि वे अपनी जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन अपनी प्राकृतिक संपदा—जल, जंगल और जमीन को इन माफियाओं के हाथों नष्ट नहीं होने देंगे। यह आंदोलन ग्रामीणों की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

रेवारातु:जल,जंगल-जमीन,प्राकृतिक को बचाना हमारा कर्तव्य है: ग्रामीण

एक बुजुर्ग ग्रामीण ने भावुक होते हुए कहा, “हमारी प्राकृतिक जंगल और जमीन हमारी आवश्यकताओं का पूरक है। इससे ही हमारा जीवन जुड़ा हुआ है। हमारे पूर्वज इन्हें देवता की तरह पूजते थे। हम किसी भी कीमत पर इन माफियाओं को जंगल उजाड़ने की अनुमति नहीं देंगे।”

सभा की अध्यक्षता कर रहे शिवराज सिंह ने बताया कि लगातार वन्य भूमि को कटा जा रहा है इसे बचाना है। “हम अपनी जान दे देंगे, लेकिन जंगल को पत्थर माफियाओं के हवाले नहीं होने देंगे। जिसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है।”

समाजसेवी आशीष कुमार सिन्हा ने कहा कि “मैं हमेशा गरीब किसानों और ग्रामीणों के हितों के लिए संघर्ष करता रहा हूं। यदि हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो हम ब्लॉक से सदन तक बात को रखेंगे और संवैधानिक तरीके से प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे। यह मुद्दा केवल पर्यावरण का नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय की अस्तित्व का है।”

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि”केवल मइया सम्मान योजना से हमारा मान-सम्मान सुरक्षित नहीं होगा। हमारे घर-परिवार, जल-जंगल, पशु और पूरे समाज की रक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सरकार को इस पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports