पलामू स्थित गीता भवन से छः मुहान चौक तक भाजपा पलामू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना किशोर जी के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गयी इस मौके पर उन्होंने कहा की कांग्रेसी नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगें।
राहुल को “राजनीति के लिए अयोग्य” करार दिया और कांग्रेस पर बिहार चुनाव प्रचार में अपने निम्न स्तर तक गिरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती है। आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मेंयर अरुण शंकर ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए , यह घटना कांग्रेस के चरित्र को दर्शाती है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती लवली गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा निकाली गई रैली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के मां के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग से देश की समस्त नारी शक्ति आहत है। अगर इंडिया गठबंधन में थोड़ी सी भी नैतिकता है तो ऐसी घटिया हरकत लेकर के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह ने कहा यह सभी के मां का अपमान है केवल मोदी जी का मां का अपमान नहीं है। जिला अध्यक्ष अमित तिवारी जी ने कहा इंडिया गठबंधन के इस हरकत से देश शर्मसार है।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्य समिति सदस्य संध्या सिंह जी, रेनू देवी जी ,नीलम देवी, मंजू गुप्ता ,रेखा गुप्ता, उषा मखाड़िया ,सुनीता सिंह , प्रिया श्रीवास्तव किरण अग्रवाल ललिता सहाय उपासना सिंह नीलम कुमारी नीलिमा झा रेखा देवी पुष्पा सिंह प्रतिमा सिन्हा चिंतामणि देवी प्रेमलता सुनीता देवी बिंदु देवी बेबी देवी परशुराम ओझा विजय ठाकुर धर्मेंद्र उपाध्याय सोमेश सिंह जितेंद्र तिवारी श्वेतांग गर्ग सरवन गुप्ता,सहित सैकड़ो की संख्या में नारी शक्ति मौजूद थी।