Views: 252
0 0
बरहरवा:अदरो मध्य विद्यालय का जीसीईआरटी टीम ने किया...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बरहरवा:अदरो मध्य विद्यालय का जीसीईआरटी टीम ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी

बरहरवा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जीसीईआरटी), रांची की दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, अदरो का निरीक्षण किया। टीम में जीसीईआरटी के सलाहकार कामेश्वर सिंह और तकनीकी विशेषज्ञ श्रेयांश ओझा शामिल थे। निरीक्षण टीम सुबह 7:10 बजे विद्यालय पहुंची और सबसे पहले विद्यालय की…

बरहरवा:अदरो मध्य विद्यालय का जीसीईआरटी टीम ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी
Read Time:2 Minute, 12 Second
बरहरवा:अदरो मध्य विद्यालय का जीसीईआरटी टीम ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक गतिविधियों की ली जानकारी

बरहरवा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जीसीईआरटी), रांची की दो सदस्यीय राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय, अदरो का निरीक्षण किया। टीम में जीसीईआरटी के सलाहकार कामेश्वर सिंह और तकनीकी विशेषज्ञ श्रेयांश ओझा शामिल थे।

निरीक्षण टीम सुबह 7:10 बजे विद्यालय पहुंची और सबसे पहले विद्यालय की प्रार्थना सभा (एसेम्बली) में भाग लिया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया।

इसके बाद टीम ने विद्यालय कार्यालय में 25 अप्रैल से 10 मई तक चलाए गए 16 दिवसीय ‘स्कूल रू-आर 2025’ कार्यक्रम से संबंधित पंजी का निरीक्षण किया। टीम ने बाल गणना पंजी और बाल गणना फॉर्मेट की समीक्षा की, साथ ही नामांकन पंजी का अवलोकन कर नव नामांकित, ड्रॉप आउट और अनामांकित बच्चों के नामांकन की स्थिति की भी जांच की।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित प्रयास कार्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की गई।

इस अवसर पर डीईओ सह क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक डॉ. दुर्गा नंद झा, बीईईओ तरुण कुमार घाटी, बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुप कुमार दत्ता, सहायक शिक्षिका वीणा कुमारी, सहायक अध्यापक नीरज कुमार सिंह, राजेश कुमार शर्मा, नसीफा खातून सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed