Views: 260
0 0
कुल्हाड़ी से महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

कुल्हाड़ी से महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पूर्व में दो बार जा चुका है जेल बरहरवा: रांगा थाना क्षेत्र के घटियारी जोजो टोला निवासी कपरा मरांडी (60) की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि घटना 12-13 मई की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से अंजाम दी…

कुल्हाड़ी से महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Read Time:2 Minute, 9 Second
कुल्हाड़ी से महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

पूर्व में दो बार जा चुका है जेल

बरहरवा: रांगा थाना क्षेत्र के घटियारी जोजो टोला निवासी कपरा मरांडी (60) की कुल्हाड़ी से हत्या के मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि घटना 12-13 मई की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से अंजाम दी गई थी।

हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह हत्या सांवलापुर नीचे टोला निवासी मेघराय मरांडी (थाना तीनपहाड़) ने आपसी विवाद में की है।

एसडीपीओ खंडेलवाल ने बताया कि तत्काल छापेमारी दल गठित कर आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। तकनीकी शाखा से मिले डाटा के आधार पर आरोपी को बाकुड़ी रेलवे परिसर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, और उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए।

पुलिस के अनुसार, मेघराय मरांडी पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल, बरहरवा इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि गौरव भगत, सअनि अरविंद सोरेन सहित अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed