Views: 410
0 0
सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर

लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र के पोचरा मोड़ के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान बारिस अंसारी और अशफाक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों लातेहार शहर से अपने गांव पोचरा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक…

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर
Read Time:2 Minute, 26 Second
सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर

लातेहार:- सदर थाना क्षेत्र के पोचरा मोड़ के पास मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान बारिस अंसारी और अशफाक अंसारी के रूप में हुई है। दोनों लातेहार शहर से अपने गांव पोचरा लौट रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात टेंपो ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्‍काल घायलों को सदर अस्‍पताल पहुंचाया। जहां डॉ. श्रवण महतो ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए उन्‍हें रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया। डॉ. महतो ने बताया कि अशफाक अंसारी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसे हेड इंजरी है। इलाज के दौरान उसने कई बार उल्टियां भी की हैं, जिससे उसकी स्थिति और चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, बारिस अंसारी की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना मंगलवार की रात करीब आठ बजे हुई। बताया जाता है कि दोनों युवक बिना हेलमेट के यात्रा कर रहे थे। हादसे के बाद अज्ञात टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। स्‍थानीय लोगों की तत्‍परता से दोनों घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उनकी जान बच पाई।

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो नेता शमसुल होदा और अयूब खान भी सदर अस्‍पताल पहुंचे। उन्‍होंने चिकित्‍सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को हर संभव मदद का आश्‍वासन दिया। नेताओं ने प्रशासन से भी अपील की है कि टेंपो चालक की जल्द पहचान कर उस पर कार्रवाई की जाए।

Loading

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports