बरहरवा। रांगा थाना पुलिस ने छोटा रांगा निवासी संदीप हांसदा (21)व पिता जीवन हांसदा को घर से गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
संदीप मुर्मू व पिता जीवन हांसदा पर संदीप की पत्नी का हत्या करने का आरोप है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि बीते 5 अप्रैल को संदीप हांसदा के घर से उनकी पत्नी बिना मुर्मू (20) का शव को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया था।
उस मामले में मृतक के पिता तेजनारायण मुर्मू ने रांगा थाना पुलिस को लिखित शिकायत कर दमाद व उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के गाले पर रस्सी का दाग का निशान था।
ग्रामीणों में क्या है चर्चा विषय
इस घटना लेकर गांव में जितनी मुंह उतनी बात- छोटा रांगा गांव में बिना मुर्मू की मौत के बाद से चर्चा का विषय बन गया है।
किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने तो किसी ने गाला दबाकर हत्या करने की बात बताया जा रहा है। इधर मामले पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
व पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का भी इंतजार में है।