Views: 242
0 0
नगर आयुक्त,डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगर आयुक्त,डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा

दुबियाखाड़(पलामू):-पलामू के दुबियाखाड़ में 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले आदिवासी विकास महाकुंभ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। जिला प्रशासन के साथ मेला आयोजन समिति मेले की तैयारियों में जुटा है। मेले की तैयारियों का जायजा लेने गुरूवार को नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने अधिकारियों…

नगर आयुक्त,डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा
Read Time:3 Minute, 18 Second
नगर आयुक्त,डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा

दुबियाखाड़(पलामू):-पलामू के दुबियाखाड़ में 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होने वाले आदिवासी विकास महाकुंभ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है।

जिला प्रशासन के साथ मेला आयोजन समिति मेले की तैयारियों में जुटा है। मेले की तैयारियों का जायजा लेने गुरूवार को नगर आयुक्त जावेद हुसैन, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने अधिकारियों के साथ मेला परिसर पहुंचे।

अधिकारियों ने मेला आयोजन की तैयारी की गति को बढ़ाने का निदेश दिया। मेला परिसर की भूमि का समतलीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। वहां स्टॉल बनाने एवं जर्मन टेण्ट एवं हैंगर लगाने का कार्य किया जा रहा है। मेले को वृहद रूप देने का कार्य हो रहा है।

दो दिवसीय मेला 11 एवं 12 फरवरी को

नगर आयुक्त,डीडीसी ने राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला के तैयारियों का लिया जायजा

नगर आयुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने मेले में साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिए। मेला परिसर से बिजली के पोल को हटवाते हुए दूसरे उचित स्थानों पर सिफ्ट किये जाने का निदेश दिया। साथ ही पिछली बैठकों में लिए गए निर्णय एवं दिशा-निदेशों का पालन करते हुए तैयारियां पूर्ण करने का निदेश दिया।

पदाधिकारियों ने मुख्य समारोह स्थल पर प्रवेश के साथ-साथ वैकल्पिक रास्ते भी तैयार करने का निदेश दिया। मेला में वीआईपी एवं सामान्य पार्किंग को चिन्हित किया गया। पार्किंग स्थल के लिए साइनेज लगाने का निदेश दिया। मेला स्थल पर विभिन्न विभागों के लिए तैयार किए जा रहे स्टॉल का भी पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों ने स्टॉल के उपर संबंधित विभागों के फ्लैक्स बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, ताकि संबंधित व्यक्ति या लाभुक आसानी से अपने जरूरत के स्टॉल पर पहुंच सकें। मेला आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा सामुदायिक भवन को दुरूस्त करने की मांग पर पदाधिकारियों ने इसे शीघ्र ठीक कराने का भरोसा दिया।

निरीक्षण के क्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुलोचना मीना, जिला कल्याण-सह-जिला खेल पदाधिकारी सेवा राम साहू, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह, हृदयानंद सिंह, भर्दुल कुमार सिंह, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports