Views: 258
0 0
भाई ने बहन के प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर नंगा कर घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भाई ने बहन के प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर नंगा कर घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

कोडरमा :- जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी की बुरी तरह पिटाई की है. आरोपियों ने युवक को पहले धोखे से मंदिर बुलाया और फिर लाठी-डंडों से पीटने के बाद नंगा कर मंदिर परिसर में के पास चक्कर लगवाए।इसके बाद इस पूरी…

भाई ने बहन के प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर नंगा कर घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Read Time:2 Minute, 18 Second

भाई ने बहन के प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर नंगा कर घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

कोडरमा :- जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमी की बुरी तरह पिटाई की है. आरोपियों ने युवक को पहले धोखे से मंदिर बुलाया और फिर लाठी-डंडों से पीटने के बाद नंगा कर मंदिर परिसर में के पास चक्कर लगवाए।इसके बाद इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

 

यह घटना कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड की है। पीड़ित युवक की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि अभय नाम के युवक ने उनके बेटे को मंदिर परिसर में मिलने बुलाया। वहां पहले से अभय और उसके 10-12 साथी मौजूद थे।

उन्होंने युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे नंगा कर मंदिर प्रांगण में घुमाया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।मां की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभय कुमार, संजू राम उर्फ संजय राम और पीयूष कुमार शामिल हैं। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10-12 लोग शामिल थे और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

मामले की जांच में सामने आया है कि पीड़ित युवक का प्रेम प्रसंग अभय की बहन के साथ चल रहा था। जब अभय को इसकी जानकारी मिली, तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को सबक सिखाने की योजना बनाई। वहीं इस घटना के बाद से युवक दहशत में है और घर से बाहर निकलने में भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा है

Loading

भाई ने बहन के प्रेमी को पहले जमकर पीटा फिर नंगा कर घुमाया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
50 %
Excited
Excited
50 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports