Views: 194
0 0
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जलसहिया एवं राशन डीलरों के साथ बीडीओ ने किया बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जलसहिया एवं राशन डीलरों के साथ बीडीओ ने किया बैठक

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट, आगामी विधानसभा आम चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रखंड प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जल सहिया एवं राशन डीलरों के साथ बैठक आयोजित हुई । बैठक…

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जलसहिया एवं राशन डीलरों के साथ बीडीओ ने किया बैठक
Read Time:2 Minute, 31 Second
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जलसहिया एवं राशन डीलरों के साथ बीडीओ ने किया बैठक

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

आगामी विधानसभा आम चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रखंड प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । इसी क्रम में बुधवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में जल सहिया एवं राशन डीलरों के साथ बैठक आयोजित हुई । बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जलसहिया एवं राशन डीलरों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर दिए कई दिशा निर्देश ।


इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जल सहिया एवं राशन डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में एक भी व्यक्ति मतदान करने से छूटना नहीं चाहिए , इसको लेकर आप लोग अपने-अपने गांव के घरों में रहने वाले ग्रामीणों से मिलें और सुनिश्चित करें कि आगामी 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव में सत प्रतिशत मतदान हो सके ।

आप लोग घर-घर जाकर मतदान के महत्व को बताएं कि आपके दिए गए एक वोट से किसी की जीत, तो किसी की हार हो सकती है । वहीं उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर बहुत प्रवासी मजदूर दिवाली एवं छठ मनाने अपने गांव आए होंगे। आप सभी अपने-अपने गांव में उनसे मिलें और कहें कि लोकतंत्र के इस महापर्व में वोट की ताकत जितनी एक राजा की है, उतनी ही आपकी भी है.

आप इस महापर्व में अपने मतदान का प्रयोग अवश्य करें और इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान हम लोगों को घाघरा का वोटिंग प्रतिशत पहले स्थान पर लाने का पूरा प्रयास करना है ।

इसके लिए जन जागरूकता के माध्यम से आप लोग प्रचार प्रसार करें ।

मौके पर कंप्यूटर ऑपरेटर ज्योति लाल महतो, शीतल कुमार, राजू उरांव, अरुण साहू, सहित कई राशन डीलर एवं जलसहिया उपस्थित थे ।

Loading

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जलसहिया एवं राशन डीलरों के साथ बीडीओ ने किया बैठक

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports