Views: 291
0 0
अग्रणी बैंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अग्रणी बैंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया

dumka:-अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक और आरसेटी के द्वारा शनिवार को “स्वच्छता ही सेवा -2024 अभियान “के तहत संताल परगना महाविद्यालय परिसर में “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता”की थीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि हमें अपने स्वभाव व आचरण में स्वच्छता को अपनाना होगा, इसके लिए…

अग्रणी बैंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया
Read Time:2 Minute, 0 Second
अग्रणी बैंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया

dumka:-अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक और आरसेटी के द्वारा शनिवार को “स्वच्छता ही सेवा -2024 अभियान “के तहत संताल परगना महाविद्यालय परिसर में “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता”की थीम के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर पटेल ने कहा कि हमें अपने स्वभाव व आचरण में स्वच्छता को अपनाना होगा, इसके लिए घर व अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही शिक्षण स्थानों के सभी विभागों को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखें। इसके लिए पॉलीथिन मुक्त नगर बनाने की भी अपील की।

इंडियन बैंक दुमका के शाखा प्रबंधक अशोक कुमार पाल ने स्वच्छ परिसर -स्वस्थ परिसर चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं से स्वच्छता को लेकर काफी उम्मीदें है। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता जीवन का महत्पूर्ण अंग है।

अग्रणी बैंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया

हमें अपने आसपास का वातावरण सदैव स्वच्छ रखना चाहिए।आरसेटी के निदेशक पंकज कुमार चौधरी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का अर्थ है जन -जन तक स्वच्छता का सन्देश पहुँचाना। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अपने महाविद्यालय परिसर की सफाई जरुरी है उसी प्रकार मनुष्य के तन और मन की सफाई भी उतनी ही जरुरी है। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय उत्पल कुमार लाहा, एफएलसी सुधीर कुमार, बलराम राणा, अमरजीत कुमार, संजय सोरेन एवं अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports