लातेहार, प्रतिनिधि। भूमि संरक्षण कार्यालय अंतर्गत पीएम कृषि सिंचाई योजना फेज 2 के अधीन की जा रही आधुनिक विधि से बेमौसमी टमाटर की खेती से टमाटर उत्पादन काफी बढ़िया हो रहा हैं। इस संबंध में भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्र ने बताया कि सदर प्रखंड के भूसुर के किसान विशुनदेव उरांव,नरेश उरांव समेत अन्य किसानों द्वारा भूमि संरक्षण कार्यालय के मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग व उन्नत प्रकार के बीज प्राप्त कर बेमौसमी टमाटर की खेती की जा रही है l
जिससे किसानों को अत्यधिक मुनाफा एवं बाजार में फसल का काफी अच्छा मूल्य भी प्राप्त हो रहा है l वहीं उक्त किसानों ने कहा कि भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक श्री मिश्र के उचित मार्गदर्शन से उनकी आय बाढ़ रही है और वे स्वावलंबी भी हो रहे हैं l
किसान विशुन देव ने बताया कि उनसे प्रभावित होकर बहुत से क्षेत्रीय किसान भूमि संरक्षण कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारी श्री मिश्र से मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग का शिक्षण ले रहे हैं। भूमि संरक्षण पदा़ ने कहा कि उनका प्रयास हैं कि कृषकों की आय में वृद्धि कर किसानों को स्वावलंबी बनाया जाये।
वहीं क्षेत्र के किसानों को आधुनिक उन्नत खेती की विधियों का प्रसार कर कृषि प्रधान क्षेत्र के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया जाये।