Views: 372
0 0
बिशुनपुरा(गढ़वा):प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर के भाई- बहनों ने मनाई राखी का त्योहार।

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बिशुनपुरा(गढ़वा):प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर के भाई- बहनों ने मनाई राखी का त्योहार।

ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता, बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखण्ड स्थित प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम मे उपस्थित बहनों ने अपने सहपाठी भाईओ के माथे पर तिलक लगाकर उनके कलाई पर राखि बाँध कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन…

बिशुनपुरा(गढ़वा):प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर के भाई- बहनों ने मनाई राखी का त्योहार।
Read Time:2 Minute, 41 Second
बिशुनपुरा(गढ़वा):प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर के भाई- बहनों ने मनाई राखी का त्योहार।


ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता,

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखण्ड स्थित प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम मे उपस्थित बहनों ने अपने सहपाठी भाईओ के माथे पर तिलक लगाकर उनके कलाई पर राखि बाँध कर उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिय ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं सभी भाईओं ने बहनों का सम्मान करने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विवेकानंद युवा मण्डल के प्रखण्ड समन्वक पंकज कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन कोई साधारण पर्व नहीं है यह तो भाई- बहनो के बीच प्रेम और अटुट रिश्ता का पर्व है और भारतीय संस्कृति के लिए गौरव का पर्व है। हमें अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व होना चाहिए कि क्योकि इसी शब्द के संबोधन से ही शिकागो धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अपनी पहचान पूरे विश्व में स्थापित कर वसुधैव कुटुम् का मन्त्र दिया और भारत को विश्व गुरु बनाया। आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूल कर अपराधों के दलदल मे धसते जा रहे हैं। किसी भी देश की दशा और दिशा उस देश के युवा वर्ग तय करते है की वह कैसी रास्तों पे चल रहे हैं और कैसी आदतें अपना रहे हैं। इतिहास साक्षी है युवा जिस ओर चल दिया देश उसी राह पर चला है। युवाओं ने अपनी कुर्बनी दे कर देश को स्वतन्त्र कराया परंतु आज का भटका हुवा दिशाहीन युवा अपराधी बनकर राष्ट्र को बरबादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। वहीं उन्होंने इस पवित्र पर्व पर सभी देशवासियों से आग्रह किया कि भाई – बहन के पवित्र रिश्ते को समझे और युवा पीढ़ी को बचाने के लिए आगे आये और युग धर्म निभाए। जहां इस अवसर पर कोचिंग के सभी शिक्षक एवम छात्र- छात्रा उपस्थित थे।

Loading

बिशुनपुरा(गढ़वा):प्रज्ञा मार्ग दर्शन कोचिंग सेंटर के भाई- बहनों ने मनाई राखी का त्योहार।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports