Views: 259
0 0
33 दिनों तक कांवरियों की सेवा में लगना कोई साधारण कार्य नहीं- सांसद

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

33 दिनों तक कांवरियों की सेवा में लगना कोई साधारण कार्य नहीं- सांसद

लातेहार:- आलोक मोहन स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में कांवरिया सेवा दल गुरुवार को लातेहार से देवघर की ओर रवाना हो गई। सांसद कालीचरण सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रेयांश तथा अन्य लोगों ने झंडा दिखाकर सेवा दल में शामिल स्वयंसेवकों को शुभकामना दी। मौके पर संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि 33 दिनों…

33 दिनों तक कांवरियों की सेवा में लगना कोई साधारण कार्य नहीं- सांसद
Read Time:2 Minute, 38 Second
33 दिनों तक कांवरियों की सेवा में लगना कोई साधारण कार्य नहीं- सांसद
oplus_0
  • आलोक मोहन स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में कांवरिया सेवा दल लातेहार से रवाना

लातेहार:- आलोक मोहन स्मृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में कांवरिया सेवा दल गुरुवार को लातेहार से देवघर की ओर रवाना हो गई। सांसद कालीचरण सिंह, कार्यपालक दंडाधिकारी श्रेयांश तथा अन्य लोगों ने झंडा दिखाकर सेवा दल में शामिल स्वयंसेवकों को शुभकामना दी। मौके पर संबोधित करते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि 33 दिनों तक सब कुछ छोड़-छाड़ कर पूरे परिवार के साथ कांवरियों की सेवा में रम जाना आसान कार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि लातेहार के सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ अग्रवाल तथा उनकी टीम के द्वारा जिस प्रकार की पहल की गई है ।इससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

33 दिनों तक कांवरियों की सेवा में लगना कोई साधारण कार्य नहीं- सांसद
oplus_0

उन्होंने कहा कि इतना बड़ा कार्य बिना ईश्वर के आशीर्वाद के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं।
वही समाज से भी रामनाथ अग्रवाल ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से वह अपने पुत्र श्याम किशोर अग्रवाल ,अमित अग्रवाल के अलावे परिवार के सभी सदस्यों तथा समाज के अन्य श्रद्धालु के साथ देवघर के खजुरिया में कांवरिया सेवा शिविर लगाकर देवघर आने वाले कांवरियों की सेवा करते हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा शिविर में कांवरियों के लिए मेडिकल सुविधा के अलावे अल्पाहार, विश्राम ,भजन कीर्तन के माध्यम से मनोरंजन, गर्म और ठंडा पानी समेत अन्य प्रकार की सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध होती है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 50 सदस्य स्वयंसेवकों का सेवादल सेवा शिविर के लिए रवाना हो रहा है।


इधर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गण्यमान लोग भी उपस्थित थे।

Loading

33 दिनों तक कांवरियों की सेवा में लगना कोई साधारण कार्य नहीं- सांसद

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports