मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न,निकाला गया भव्य जुलूस

मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न,निकाला गया भव्य जुलूस
Views: 238
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second
मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न,निकाला गया भव्य जुलूस

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट :-

घाघरा (गुमला):- घाघरा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से बुधवार को मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न हो गया । इस अवसर पर घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार की कुशल नेतृत्व व देखरेख मे मुहर्रम का भव्य जुलूस का निगरानी किया गया ।इस दौरान पुलिस अपने सैकडो बलो को जगह जगह तैनात कर उपद्रवियो,असमाजिक तत्वो पर पैनी नजर रख रही थी। मुस्लिम समुदाय के नदीम भण्डारी मोबिन खान चाँद खान,मो असरफ मो शहाबुद्दीन अंसारी, मुसा अंसारी, मो सेराज अंसारी, के कई गण्मान्य लोगो के कुशल नेतृत्व मे जुलूस को नगर का भ्रमण कराया गया।इस दौरान जुलूस मे शामिल मुस्लिम समुदाय ने हाई हुसैन करते रहे।कुछ मुस्लिम समुदाय ने जुलूस मे लाठी,तलवार का करतब का खेल दिखाकर लोगो को अचंभित किया तथा लोग काफी मनोरंजन किया।

मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न,निकाला गया भव्य जुलूस

मुहर्रम जुलूस मे मुस्लिम समुदाय के बडे , बुजूर्ग,बच्चे लाठी,तलवार,भाला,गडासा व आकर्षक पोशाक मे शामिल थे। तथा समस्त मुस्लिम समुदाय के लोगो को मुहर्रम पर्व शांति व सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने के लिए बधाई दिया। मुहर्रम पर्व को लेकर कुछ गण्मान्य मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बताया मुहर्रम की दसवीं तारीख को मनाये जाने वाला यौम -,ए – आशुरा के दिन ही ताजिए निकाले जाते है।वही मुहर्रम के महिने को लेकर शिया और सुन्नी समुदाय दोनो की मान्यताएं अलग अलग हैं। जहां शिया समुदाय के लोग मजलिस( इनाम हुसैन की शहादत का जिक्र ) करते हैं ,और जुलूस निकालते हैं,वही सुन्नी समुदाय के कुछ लोग आशूर के दिन रोजा रखते हैं।सुन्नी लोग मुहर्रम की 9 और 10 तारीख को रोजा रखते है।कहा जाता है कि वैसे इस महीने मुसलमानो के लिए रोजा रखना फर्ज नही होता,हालांकि सुन्नी( पुण्य) के तौर पर मुस्लिम ये रोजा रखते हैं। इस अवसर पर प्रखंड के कई क्षेत्रो मे मुहर्रम कमिटी के लोग जुलूस में शामिल हुये ।नदीम भंडारी शाहरुख भंडारी दानिश भंडारी चांद , खान छोटू खान , मकसूद खान राजू भण्डारी सैकड़ों की भीड़ में मुहर्रम कमिटी के लोग मौजूद रहे ।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment