Views: 257
0 0
अबुआ बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

अबुआ बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

संवाददाता,लातेहार:-पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन,लातेहार में अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान” के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त गरिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि अबुआ बीर दिशोम अभियान (वन अधिकार अभियान…

अबुआ बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
Read Time:5 Minute, 0 Second
अबुआ बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन


संवाददाता,
लातेहार:-पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन,लातेहार में अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान” के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त गरिमा सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि अबुआ बीर दिशोम अभियान (वन अधिकार अभियान 2006) का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2006 में अधिनियमित वन में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों और अन्य पारंपरिक वनवासियों के वन संसाधनों के अधिकारों को मान्यता प्रदान करता है, जिन पर ये समुदाय आजीविका, निवास तथा अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक ज़रूरतों सहित विभिन्न आवश्यकताओं के लिये निर्भर थे। उन्हें (योग्यताधारी) वन पट्टा देना मुख्य उद्देश्य हैं।

वनों पर निर्भर आदिवासियों एवं अन्य लोगों को वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत वनाधिकार पट्टा देने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर वनाधिकार समिति का गठन/पुनर्गठन किया गया है।

जिसके तहत प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन करते हुए अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाता है। आगे उपायुक्त के द्वारा वन अधिकार पट्टा दिए जाने में अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, ग्राम सभा का महत्व, वन अधिकार समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए जिला के ज्यादा से ज्यादा लाभुकों को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा के लाभ से आच्छादित करने को कहा गया।

कार्यशाला में वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा अबुआ बीर दिशोम अभियान के संचालन एवं लाभुकों को योजना के माध्यम से लाभान्वित करने के लिए पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यशाला के दौरान पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अबुआ बीर दिशोम अभियान के संचालन की पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

अबुआ आवास योजना के लाभार्थी चयन के मापदंड:
वैसे लोगों को आवास योजना का लाभ मिलेगा जिसके कच्चे मकान हों, आवास विहीन एवं निराआश्रित परिवार, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह, प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, बंधुआ मजदूर, वैसे परिवार जिन्हें राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा संचालित आवास योजना योजना यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना, बिरसा आवास योजना, इंदिरा आवास योजना इत्यादि आवास का लाभ नहीं दिया गया हो। आवास निर्माण हेतु कुल सहायता राशि 2 लाख रुपया प्रति ईकाई हैं। आवास का निर्माण तीन कमरे के साथ 31 वर्ग मीटर में किया जाएगा।

कार्यशाला में उप निदेशक, पलामू ब्याघ्र परियोजना, दक्षिणी वन प्रमण्डल, मेदिनीनगर, कुमार आशीष
वन प्रमंडल पदाधिकारी, लातेहार प्रवेश अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक प्रवीन कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ रतन कुमार सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, अंचल अधिकारी, लातेहार, अरविंद देवाशीष टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी, मुखिया आदि उपस्थित थे।

Loading

अबुआ बीर दिशोम अभियान को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports