Views: 241
0 0
क्रिकेट खेलते - खेलते काल के गाल में समा गया घर का इकलौता चिराग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

क्रिकेट खेलते – खेलते काल के गाल में समा गया घर का इकलौता चिराग

जमशेदपुर :- मानगो के आनन्द बिहार कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप गुप्ता के 11 वर्षीय बेटे नेहाल का आज निधन हो गया । निधन कैसे हुआ है यह संशय बना हुआ है । पूरे बस्ती में शोक की लहर है।भाजपा नेता विकास सिंह कुलदीप गुप्ता के घर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए शोक प्रकट…

क्रिकेट खेलते - खेलते काल के गाल में समा गया घर का इकलौता चिराग
Read Time:2 Minute, 48 Second
क्रिकेट खेलते - खेलते काल के गाल में समा गया घर का इकलौता चिराग


जमशेदपुर :- मानगो के आनन्द बिहार कॉलोनी के रहने वाले कुलदीप गुप्ता के 11 वर्षीय बेटे नेहाल का आज निधन हो गया । निधन कैसे हुआ है यह संशय बना हुआ है । पूरे बस्ती में शोक की लहर है।
भाजपा नेता विकास सिंह कुलदीप गुप्ता के घर जाकर मामले की जानकारी लेते हुए शोक प्रकट किये ।
बताया गया कि क्रिकेट खेलते समय क्रिकेट बॉल कुलदीप गुप्ता के घर के सामने स्थित रमेश यादव के खटाल में चल गया था।

क्रिकेट बॉल लाने के लिए नेहाल रमेश यादव के खटाल में लगे लोहे के गेट को फांदकर क्रिकेट बॉल लाने के लिए ज्यों ही गेट के ऊपर चढ़कर एक पैर खटाल की और दूसरा पैर सड़क की ओर रखकर अंदर कूदने का प्रयास कर रहा था वैसे वह गेट पर पूरी तरह अकड़ कर लटक गया !

वह ऊपर ही स्थिर हो गया। बताया जाता है कि लगभग 15 से 20 मिनट तक नेहाल गेट के ऊपर ही टंगा रहा। जबकि साथ खेल रहे अन्य साथी भाग खड़े हुये। बाद में बगल की एक महिला की नजर नेहाल पर पड़ी तो वो शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा की। आनन – फानन में नेहाल को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नेहाल को मृत घोषित कर दिया। गौरतलब हो कि जिस स्थान पर घटना घटित हुई वहां ऊपर कम ऊंचाई पर हाई टेंशन तार भी है।

उधर खटाल मालिक पर गेट में जानवरों को चोरी से बचाने के लिए करंट प्रभावित करने का आरोप है।
नेहाल का शरीर पूरी तरह हिलना ढूंलना बंद हो गया वे लगभग 15 से 20 मिनट तक गेट पर ही लटक रहा साथ में क्रिकेट खेलने वाले लड़के नेहाल को छोड़कर भाग गए । बगल की एक महिला ने जब देखा कि नेहाल गेट पर टंगा हुआ और हिल ढुल नहीं रहा है तो आसलं आनन फानन में टाटा मुख्य अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया । घटना कैसे घटित हुई यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नेहाल विकास विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था।

Loading

क्रिकेट खेलते - खेलते काल के गाल में समा गया घर का इकलौता चिराग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports