Views: 132
0 0
40 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, पीएम मोदी ने लिखा खास संदेश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

40 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, पीएम मोदी ने लिखा खास संदेश

नई दिल्ली ,07 जुलाई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। अपनी आधिकारिक यात्रा से पहले रविवार को पीएम ने कहा कि वह सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं, जिन…

40 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, पीएम मोदी ने लिखा खास संदेश
Read Time:2 Minute, 21 Second
40 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, पीएम मोदी ने लिखा खास संदेश

नई दिल्ली ,07 जुलाई (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। अपनी आधिकारिक यात्रा से पहले रविवार को पीएम ने कहा कि वह सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वह आधार हैं, जिन पर दोनों देश और अधिक घनिष्ठ साझेदारी का निर्माण करेंगे।
दरअसल, ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी की यात्रा को लेकर उत्सुकता दिखाई। नेहमर ने कहा, मैं अगले हफ्ते वियना में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हूं।


चांसलर कार्ल नेहमर ने कहा, यह यात्रा एक विशेष सम्मान है क्योंकि यह 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि हम भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।
द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने का मौका


उन्होंने आगे कहा, हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा।


धन्यवाद चांसलर कार्ल नेहमर- पीएम मोदी


वहीं, पीएम मोदी ने चांसलर नेहमर को जवाब देते हुए कहा, धन्यवाद चांसलर कार्ल नेहमर। इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया आना सही मायनों में सम्मान की बात है। मैं हमारे देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर हमारी चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहा हूं।

Loading

40 सालों में पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री करेंगे ऑस्ट्रिया की यात्रा, पीएम मोदी ने लिखा खास संदेश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports