Views: 318
0 0
तुबेद कोल माइंस के कांटा घर में अपराधियों ने की गोलीबारी, एक कर्मी घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

तुबेद कोल माइंस के कांटा घर में अपराधियों ने की गोलीबारी, एक कर्मी घायल

संवाददाता,लातेहार: दामोदर वैली कार्पोरेशन ( डीवीसी) के तुबैद कोल माइंस के कांटा घर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की. इस गोलीबारी एक कर्मी के घायल होने की सूचना है.घायल कर्मी की पहचान डीवीसी के कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक साव (आसनसोल) के रूप में हुई है. घटना के बाद माइंस के कर्मियों ने…

तुबेद कोल माइंस के कांटा घर में अपराधियों ने की गोलीबारी, एक कर्मी घायल
Read Time:3 Minute, 25 Second
तुबेद कोल माइंस के कांटा घर में अपराधियों ने की गोलीबारी, एक कर्मी घायल



संवाददाता,
लातेहार: दामोदर वैली कार्पोरेशन ( डीवीसी) के तुबैद कोल माइंस के कांटा घर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की. इस गोलीबारी एक कर्मी के घायल होने की सूचना है.घायल कर्मी की पहचान डीवीसी के कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक साव (आसनसोल) के रूप में हुई है. घटना के बाद माइंस के कर्मियों ने घायल को सदर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया और बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है. हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

ज्ञात हो कि शुक्रवार की देर रात अज्ञात अपराधी कोलियरी के कांटाघर के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी. अचानक हुई फायरिंग की घटना से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. कर्मियों ने बताया कि भागने के दौरान कांटाघर के कंप्यूटर ऑपरेटर आलोक साव के पैर में गोली लग गई. इस दौरान करीब 5 बार फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने वहां पर्चा फेंका और वहां से भाग गए. गोलीबारी के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा. पर्चा एसजी जगुआर नामक संगठन के नाम से छोड़ा गया था. हालांकि लातेहार जिले में अब तक ऐसे किसी संगठन का नाम चर्चा में नहीं आया था.

इसलिए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने फिरौती वसूलने के लिए इस तरह का संगठन बनाया होगा. इधर, पुलिस की टीम ने पर्चा जब्त कर लिया है.इस सम्बन्ध में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची है. पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


बताते चलें कि कोलियरी परिसर में निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं. सुरक्षा में लगे बंदूकधारी रातभर पूरे कोलियरी परिसर का चक्कर लगाते रहते हैं. कर्मियों के अनुसार, सुरक्षा में लगे गनमैन तौल कांटा का चक्कर लगाने के बाद खनन क्षेत्र की ओर चक्कर गए थे. इसी दौरान अचानक अपराधी वहां आए और फायरिंग शुरू कर दी. घटना के बाद जब तक सुरक्षाकर्मी जवाबी कार्रवाई करते, तब तक अपराधी वहां से भाग चुके थे.

Loading

तुबेद कोल माइंस के कांटा घर में अपराधियों ने की गोलीबारी, एक कर्मी घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports