संवाददाता
लातेहार: सदर प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत मैं प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास योजना समेत अन्य मे हुई गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर जांच कराने की मांग की है।आवेदन में बताया गया कि पंचायत पाण्डेयपुरा में सरकारी योजनाओं में मुखिया संजय उरांव, पंचायत सेवक साकेत कुमार, आवास मित्र बुद्धदेव उरांव तथा रोजगार सेविका के द्वारा भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है। पंचायत के विभिन्न गावों में सरकारी प्रावधानों तथा सरकारी गाइडलाइन का पालन नहीं करते हुए प्रधानमंत्री तथा अबुआ आवास जैसे कई योजनाओं का धरातल पर पूर्ण किये बिना सम्पूर्ण पैसों कि निकासी कर ली गई।
वहीं पंचायत में एक ही घर में दो-दो आवास दिया गया है। एक ही आवास को दिखाकर दो व्यक्तियों के नाम से पैसे की निकासी की गई है।ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस मामले कि कर कारवाई करने की मांग की है। आवेदन देने वाले में बद्री साव, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, राकेश कुमार, बिहारी राम, मोहन लोहरा, शकुंती देवी, सावित्री देवी, मनीषा देवी, अशोक राम, गीता देवी, राजन कुमार, पवन कुमार, बाबूलाल उरांव, उमेश उरांव, अयोध्या प्रसाद, महेंद्र अगरिया, रंजीत कुमार समेंत सैकड़ो ग्रामीण शामिल रहे ।