Views: 482
0 0
झारखंड में इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं भाकपा के प्रत्याशी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

झारखंड में इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं भाकपा के प्रत्याशी

रांची:- इंडिया गठबंधन का झारखंड में अभी तक प्रत्याशी तय नहीं हुआ हैl झारखंड में कितने सीटों पर इंडिया गठबंधन का कौन सा दल चुनाव लड़ेगाl इसे भी अच्छी तरह से तय नहीं की गई हैl इसी बीच यह बात सामने आई है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड के आठ लोकसभा सीटों से अपना प्रत्याशी…

झारखंड में इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं भाकपा के प्रत्याशी
Read Time:4 Minute, 36 Second
झारखंड में इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं भाकपा के प्रत्याशी


रांची:- इंडिया गठबंधन का झारखंड में अभी तक प्रत्याशी तय नहीं हुआ हैl झारखंड में कितने सीटों पर इंडिया गठबंधन का कौन सा दल चुनाव लड़ेगाl इसे भी अच्छी तरह से तय नहीं की गई हैl इसी बीच यह बात सामने आई है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड के आठ लोकसभा सीटों से अपना प्रत्याशी दे रहा हैl अगर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने झारखंड के आठ लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशी उतार दिए तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी नुकसान होने की प्रबल संभावना होते दिख रही हैl जानकारों की माने तो झारखंड में भारती कम्युनिस्ट पार्टी आठ लोकसभा सीटों से प्रत्याशी देने का मन बनाते हुए नामो को तय कर लिया हैl जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगीl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की माने तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ज्यादातर सीटों पर ओबीसी,आदिवासी,दलित और मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतरने जा रही हैl अगर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आठ लोकसभा सीटों से ऐसे उम्मीदवारों को उतारा तो, इसका सीधा नुकसान इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को उठाना पड़ेगाl सूत्रों की माने तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी नाम घोषणा किए बगैर जमीन पर उतर कर दौरा करने लगे हैंl हजारीबाग लोकसभा सीट से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एक मजबूत मुस्लिम प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाकर उतार रहा हैl बताया जाता है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी पूरे लोकसभा क्षेत्र का एक बार दौरा कर चुका हैl उसे बड़े पैमाने पर मुस्लिम लोगों का समर्थन मिलता दिख रहा हैl ज्ञातव्य हो की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने इंडिया गठबंधन में बने रहने के लिए एक हजारीबाग लोकसभा सीट मांगा थाl पार्टी ने यहां से पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता को प्रत्याशी बनाने का मन बनाया थाl लेकिन कांग्रेस ने उसे एक सीट भी देने से इनकार कर दियाl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को कांग्रेस की यह राजनीतिक पसंद नहीं आई हैl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि गठबंधन धर्म निभाने में कांग्रेस पूरी तरह से विफल रही हैl झारखंड में इसका खामियाजा इंडिया गठबंधन को भुगतना पड़ेगाl वही झारखंड में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चुनाव लड़ने के मुद्दे पर पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक से पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है l हालांकि पार्टी ने झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है l उन्होंने कहा कि जल्द ही चार प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी जाएगीl झारखंड में पार्टी जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी तय करेगीl हजारीबाग लोकसभा सीट से पार्टी मुस्लिम को अपना प्रत्याशी बना रही हैl यहां पार्टी पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही हैl जल्द ही झारखंड में पार्टी सभी आठों सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर देगीl

Loading

झारखंड में इंडिया गठबंधन को नुकसान पहुंचा सकते हैं भाकपा के प्रत्याशी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports