Views: 28
0 0
साहिबगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 100% प्रपत्र वितरण, 56% डिजिटाइजेशन पूरा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

साहिबगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 100% प्रपत्र वितरण, 56% डिजिटाइजेशन पूरा

कोटालपोखर, संवाददाता।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है। 18 जुलाई 2026 की अपराह्न 4 बजे तक जिले के सभी 8,72,147 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। इनमें से 4,89,031…

साहिबगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 100% प्रपत्र वितरण, 56% डिजिटाइजेशन पूरा
Read Time:2 Minute, 59 Second
साहिबगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 100% प्रपत्र वितरण, 56% डिजिटाइजेशन पूरा

कोटालपोखर, संवाददाता।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार साहिबगंज जिले में विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेज गति से जारी है। 18 जुलाई 2026 की अपराह्न 4 बजे तक जिले के सभी 8,72,147 गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। इनमें से 4,89,031 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल का 56.07 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति में राजमहल में 60.87 प्रतिशत, बरहेट में 56.19 प्रतिशत और बोरियो में 49.93 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने बोरियो प्रखंड में चल रहे डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पुनरीक्षण अभियान की प्रगति और एएसडीडीएफ सूची की तैयारियों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर एएसडीडीएफ सूची का अनिवार्य रूप से प्रकाशन किया जाए और बैठक की कार्यवाही निर्धारित प्रारूप में समय पर उपलब्ध कराई जाए।

समीक्षा के बाद उपायुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी प्रविष्टियां त्रुटिरहित ढंग से निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी की जाएं तथा अभियान से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न हों।

उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों से समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता का सही एवं अद्यतन विवरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान बोरियो बीडीओ, संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed