तेनुघाट — सहायक विद्युत अभियंता Rajesh Birua (विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, कथारा/गोमियां) ने जानकारी दी है कि 24 जून 2026 को कथारा क्षेत्र में आवश्यक विद्युत मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डीवीसी से आने वाली 33 केवी इनकमिंग फीडर संख्या-1 एवं 2 पर कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई (ट्री कटिंग) तथा फीडर संख्या-2 के पास नए 33 केवी फीडर की स्थापना के लिए पोल गाड़ने का कार्य किया जाएगा।
इस कार्य को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए 24 जून को सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
इस दौरान कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र — कथारा, फुसरो, गोमियां, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट और ललपनिया में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति यथाशीघ्र सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की गई है।