तेनुघाट — तेनुघाट पंचायत में बिजली समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव और पंचायत समिति सदस्य अजीत पाण्डेय ने पीएचईडी के समीप नए 200 KVA विद्युत ट्रांसफार्मर का फीता काटकर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
बताया गया कि पुराने ट्रांसफार्मर के जल जाने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी। भीषण गर्मी के बीच इससे पेयजल संकट भी उत्पन्न होने लगा था, क्योंकि इसी ट्रांसफार्मर से पानी की सप्लाई भी जुड़ी हुई थी।
ग्रामीणों की समस्या सामने आते ही मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने त्वरित पहल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य पूरा कराया।
मुखिया ने कहा कि बेहतर बिजली व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती है। नए ट्रांसफार्मर से अब गांव में सुचारु और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय व्यवसायों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस मौके पर समाजसेवी संतोष कुमार, शैलेश कुमार, गोपाल कुमार, टिंकू कुमार, प्रेम कुमार, मखन कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।