लातेहार, संवाददाता:
लातेहार के नवनिर्मित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की राज्य स्तरीय दिशा समिति (झारखंड) के सदस्य देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। यह दौर देश के लिए “स्वर्णिम अध्याय” साबित हुआ है।
देवेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। वहीं आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ों लोगों को सीधे लाभ मिला है।
उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया और यूपीआई क्रांति के कारण भारत ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है।
hdrForward: 4; shaking: 0.000000; highlight: 1; motionR: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0001,0.0000;
brp_del_sen: 0.1300,0.0000;
ispap:1;
papproctime: 2026:06:23 11:21:15;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 267.90305;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 3;weatherinfo: null;temperature: 41;
झारखंड में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एम्स देवघर, देवघर हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और रेलवे आधुनिकीकरण जैसी परियोजनाओं से राज्य को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाएं राज्य में संचालित हो रही हैं।
इसके अलावा जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को लाभ मिला है।
जनजातीय समाज के उत्थान पर जोर देते हुए देवेश तिवारी ने पीएम-जनमन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा एकलव्य विद्यालयों के विस्तार को महत्वपूर्ण बताया। साथ ही बिरसा मुंडा की जयंती को “जनजातीय गौरव दिवस” घोषित किए जाने को ऐतिहासिक कदम बताया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभाव से झारखंड विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, भाजपा नेता छोटू राजा, जिला प्रवक्ता पंकज यादव तथा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उषा देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।