बरहरवा संवाददाता:
उधवा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत सचिवालयों में मंगलवार को आवास प्लस 2024 के अंतर्गत हाउसहोल्ड सर्वे की ड्राफ्ट परमानेंट वेट लिस्ट को अंतिम रूप देने के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड के पश्चिमी उधवा दियारा पंचायत, सुतियारपाड़ा, दक्षिण सरफराजगंज तथा पश्चिमी उधवा पंचायत सचिवालय में ग्रामसभाएं आयोजित की गईं। इन ग्रामसभाओं की अध्यक्षता संबंधित मुखिया एवं पंचायत सचिव ने संयुक्त रूप से की।
ग्रामसभा के दौरान सर्वे सूची का सत्यापन किया गया। साथ ही यह जानकारी दी गई कि जिन लाभुकों को पूर्व में अबुआ आवास योजना या प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है, उन्हें चिन्हित कर सूची से पृथक किया गया और पुनः सत्यापन के आधार पर अंतिम सूची तैयार की गई।
इस अवसर पर मुखिया गुलनाज खातून, जियाउल हक, आरती टुडू, बानू बेगम, पंचायत सचिव संतोष कुमार सुमन, नुकुल कुमार, जनसेवक विनोद कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।