लातेहार में अवैध पार्किंग पर नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई जारी

लातेहार में अवैध पार्किंग पर नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई जारी
Views: 21
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second
लातेहार में अवैध पार्किंग पर नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई जारी

लातेहार: नगर पंचायत लातेहार द्वारा शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उन वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, जो निर्धारित स्थान के बजाय अन्य जगहों पर खड़े होकर सवारी का उतार-चढ़ाव कर रहे हैं।

नगर पंचायत की टीम द्वारा ऐसे टेंपो, बस एवं अन्य वाहनों को चिन्हित कर उनके नंबर नोट किए जा रहे हैं। इसके आधार पर जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।

लातेहार में अवैध पार्किंग पर नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई जारी

इसके साथ ही सड़कों पर पार्किंग स्थल बनाकर ठेला एवं सब्जी विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को भी हटाया गया। नगर पंचायत ने सभी ठेला और सब्जी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया है कि वे सड़क किनारे या पार्किंग स्थल पर अपना व्यवसाय न करें।

नगर पंचायत ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment