Views: 28
0 0
घाघरा में बीडीओ दिनेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, एसडीओ पदोन्नति पर दी गई शुभकामनाएं

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

घाघरा में बीडीओ दिनेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, एसडीओ पदोन्नति पर दी गई शुभकामनाएं

घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में रविवार को पूर्व बीडीओ एवं नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), दिनेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मान के साथ दी गई विदाई कार्यक्रम में प्रमुख सविता देवी,…

घाघरा में बीडीओ दिनेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, एसडीओ पदोन्नति पर दी गई शुभकामनाएं
Read Time:2 Minute, 39 Second
घाघरा में बीडीओ दिनेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, एसडीओ पदोन्नति पर दी गई शुभकामनाएं

घाघरा प्रखंड कार्यालय परिसर के सभागार में रविवार को पूर्व बीडीओ एवं नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), दिनेश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड सह अंचल कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मान के साथ दी गई विदाई

कार्यक्रम में प्रमुख सविता देवी, अनिरुद्ध चौबे, बिपिन बिहारी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, बाल विकास परियोजना कार्यालय, जनप्रतिनिधि संघ एवं पंचायत सहायक संघ के सदस्यों ने अंगवस्त्र और बुके भेंट कर दिनेश कुमार को सम्मानित किया।

“तबादला सेवा का स्वाभाविक हिस्सा”

अपने संबोधन में दिनेश कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है और हर कर्मी को एक न एक दिन स्थानांतरण का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भले ही उनका स्थानांतरण हो गया है, लेकिन घाघरा में बिताए गए तीन वर्षों के कार्यकाल की यादें और आप सभी का सहयोग हमेशा उनके साथ रहेगा।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अधीनस्थ कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के सकारात्मक सहयोग की सराहना की और इसके लिए आभार जताया।

जनप्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव

मौके पर सविता देवी, अनिरुद्ध चौबे एवं बिपिन बिहारी सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी दिनेश कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी सीमा एक्का, प्रभारी बीपीआरओ शंकर साहू, संजीव उरांव, मुखिया राजेश बड़ाईक, कंप्यूटर ऑपरेटर ज्योति नाथ, राजेश पंडित सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सीमा एक्का द्वारा किया गया।

Loading

घाघरा में बीडीओ दिनेश कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई, एसडीओ पदोन्नति पर दी गई शुभकामनाएं

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *