Views: 14
0 0
बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को, प्रशासन पूरी तरह तैयार,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त रूप से बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को, प्रशासन पूरी तरह तैयार,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त रूप से बैठक

पलामू:- झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पलामू जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत…

बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को, प्रशासन पूरी तरह तैयार,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त रूप से बैठक
Read Time:4 Minute, 12 Second
बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को, प्रशासन पूरी तरह तैयार,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त रूप से बैठक

पलामू:- झारखण्ड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, झारखण्ड सरकार द्वारा आयोजित बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन 31 मई को पलामू जिले के सात परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अधिकारियों एवं केन्द्राधीक्षकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के लिए स्टैटिक दण्डाधिकारी तथा जोनवार उड़नदस्ता-सह-गश्ती दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल तथा अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है तथा इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है।उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षार्थियों से अपील किया है कि परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचे। प्रवेश पत्र एवं वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आएं।जांच प्रक्रिया में सहयोग करें।परीक्षा केन्द्र में अनुशासन एवं परीक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें।

नियंत्रण कक्ष बनाए गये

परीक्षा आयोजन के सफल संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका नंबर 06562-224027 है। परीक्षा से संबंधित किसी प्रकार की समस्या रहने पर नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है।

इन सात केंद्रों पर होगी परीक्षा

जिले में परीक्षा का संचालन शहरी क्षेत्र के सात परीक्षा केन्द्रों पर होगी। इसमें एम.के. डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, चियांकी, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल), विमला पाण्डेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन बैरिया, ब्राइटलैंड स्कूल बाईपास रोड, राजकीयकृत गिरीवर प्लस टू उच्च विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (के.जी) स्कूल, योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज के.जी. स्कूल रोड शामिल हैं। बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं केन्द्रधीक्षक उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *