Views: 33
0 0
शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया

घाघरा (गुमला):घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक ईश्वर उरांव का शव करीब 20 घंटे बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर उरांव सोमवार दोपहर लगभग एक बजे नशे की हालत में तालाब के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान उसने तालाब में छलांग लगा…

शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया
Read Time:1 Minute, 42 Second
शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया

घाघरा (गुमला):
घाघरा थाना क्षेत्र के शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक ईश्वर उरांव का शव करीब 20 घंटे बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से बरामद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईश्वर उरांव सोमवार दोपहर लगभग एक बजे नशे की हालत में तालाब के पास नहाने गया था। नहाने के दौरान उसने तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका। जिस स्थान पर वह नहा रहा था, वहां पानी काफी गहरा था।

बताया जाता है कि मृतक के पिता पास में ही चरवाही कर रहे थे। उन्होंने घटना को देखा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे उसे बचाने में असमर्थ रहे। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया

ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर से ही लगातार शव की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन देर शाम होने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा। पुलिस द्वारा एनडीआरएफ टीम को सूचना देने की बात कही गई थी।

मंगलवार को ग्रामीणों ने पुनः खोज अभियान शुरू किया और जाल की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।

Loading

शिवराजपुर तालाब में डूबे युवक का 20 घंटे बाद मिला शव, ग्रामीणों के प्रयास से निकाला गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *