Views: 47
0 0
लातेहार में सीसीटीवी से 68 वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

लातेहार में सीसीटीवी से 68 वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

लातेहार | 15 मई 2026लातेहार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मदद से बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड चलने वाले कुल 68 चालकों पर ऑनलाइन चालान किया गया। उपायुक्त संदीप कुमार…

लातेहार में सीसीटीवी से 68 वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती
Read Time:1 Minute, 54 Second
लातेहार में सीसीटीवी से 68 वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

लातेहार | 15 मई 2026
लातेहार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की मदद से बिना हेलमेट और ट्रिपल लोड चलने वाले कुल 68 चालकों पर ऑनलाइन चालान किया गया।

उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार यातायात नियमों के पालन को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते नजर आ रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या बढ़ रही है। इसी को देखते हुए सीसीटीवी आधारित ऑनलाइन चालान प्रणाली लागू की गई है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए नियंत्रण कक्ष से लगातार निगरानी की जा रही है।

लातेहार में सीसीटीवी से 68 वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल ने कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *