Views: 15
0 0
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में विजय कुमार साव का विदाई समारोह, देवघर में पदोन्नति पर जताई खुशी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में विजय कुमार साव का विदाई समारोह, देवघर में पदोन्नति पर जताई खुशी

तेनुघाट। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन अपर लोक अभियोजक कार्यालय में किया गया। मालूम हो कि विजय कुमार साव का स्थानांतरण पदोन्नति के साथ देवघर में लोक अभियोजक के पद पर हुआ है। वे तेनुघाट में अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्यरत…

Read Time:3 Minute, 39 Second

तेनुघाट। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साव के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन अपर लोक अभियोजक कार्यालय में किया गया।

मालूम हो कि विजय कुमार साव का स्थानांतरण पदोन्नति के साथ देवघर में लोक अभियोजक के पद पर हुआ है। वे तेनुघाट में अपर लोक अभियोजक के रूप में कार्यरत थे। उनके स्थानांतरण के बाद उनके पद का प्रभार सहायक लोक अभियोजक नवीन कुमार मिश्रा ने संभाल लिया है।

कार्यक्रम में नवीन कुमार मिश्रा ने स्वागत, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आज यहां उपस्थित अधिवक्ताओं की भीड़ यह दर्शाती है कि विजय कुमार साव को सभी कितना सम्मान और स्नेह देते हैं।

वहीं विजय कुमार साव ने भावुक होते हुए कहा कि तेनुघाट में उन्हें अधिवक्ताओं का इतना प्यार मिला कि यहां से विदा होना परिवार से बिछड़ने जैसा महसूस हो रहा है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि तेनुघाट एक छोटा स्थान है, जहां न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता परिवार की तरह रहते हैं। स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा है, लेकिन अपनों से दूर होना हमेशा भावुक कर देता है।

अधिवक्ता संघ महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि विजय कुमार साव अपने कार्य के प्रति अत्यंत समर्पित रहे हैं और सभी के प्रिय बने रहे। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

पूर्व लोक अभियोजक संजय कुमार सिंह ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि तेनुघाट से उनका जुड़ाव विशेष रहा है और वे विजय कुमार साव के सफल भविष्य की कामना करते हैं।

वरीय अधिवक्ता राम विश्वास महथा तथा सहायक लोक अभियोजक आशीष कुमार लोहारा ने भी उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा सहज और प्रेरणादायक रहा।

इस दौरान अधिवक्ता बासु कुमार डे, उज्ज्वल कुमार मुखर्जी, मुकेश सिन्हा सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में विजय कुमार साव को बुके, शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई।

इस मौके पर पी.सी. दास, वकील महतो, रमेंद्र कुमार सिन्हा, विधान चंद्र दे, मो. मोबीन, बीरेंद्र प्रसाद, वेंकट हरि विश्वनाथन, सुभाष कटरियार, जीवन सागर, डी.एन. तिवारी, आनंद श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, राजू सिंह, रानू सिंह, महेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में विजय कुमार साव का विदाई समारोह, देवघर में पदोन्नति पर जताई खुशी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *